Friday, 22 May 2015

शुक्र देव से मिलने वाले सुखों में परेशानी .....

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………

मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी  सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ।  
मित्रो आज मैं आपको शुक्र देव से मिलने वाले सुखों में परेशानी होने के एक विशेष कारण, सूर्य देव के सम्बन्ध में बता रहा हूँ। सूर्य देव शुक्र को कैसे ख़राब करते हैं। मतलब शुक्र देव के सुखों को हानि कैसे पहुचाते हैं।

  • जब सूर्य के साथ या सूर्य की दृष्टि में शनि देव आ जाएँ तब शुक्र देव का ही नुकसान होता है।
  • जब सूर्य के साथ शुक्र देव एक ही घर में या किसी वर्ष फल में सूर्य की दृष्टि शुक्र देव के ऊपर पड़ रही हो तब भी शुक्र देव के सुखो में कमी हो जाती है।
  • जब सूर्य देव शुक्र देव के पक्के घर 7 में बैठ जाएँ तब भी शुक्र देव के फलों में परेशानी होती है।
  • जब सूर्य देव घर 12 जोकि बिस्तर के सुखों का घर है बंहा पर सूर्य देव बैठ कर शुक्र के सुखो का नाश करते हैं। क्योंकि विस्तर के सुख का कारण शुक्र देव हैं। साथ ही शुक्र को फूल भी बोला जाता है और सूर्य तो आग का विशाल गोला है तो आग के पास फूल जल जाता है और हाँ एक बात और सूर्य 12 वाले जातक का जीवन साथी बिस्तर पर प्यार कम और झगड़ा ज्यादा करता है। इस प्रकार से सूर्य देव शुक्र को हानि पहुंचाते हैं।
शुक्र देव के सुख क्या हैं ये भी बता देता हूँ। पति पत्नी के जितने भी सुख जैसे सम्भोग के सुख, आपसी मिजाज का अच्छा होना, घर सुंदर और घर में साज सज्जा के भरपूर सामान, साथ ही घर में लुक्षुरिऔस सामान की कोई कमी ना होना। अच्छे शुक्र वाले व्यक्ति सुंदर होते हैं। उन्हेँ सुंदर सुंदर कपड़े पहनने का शौक होता है । अच्छे शुक्र बाले जातक का साथी वफादार होता है। वो खुद भी अपने साथी के लिए वफादार होता है। शरीर एक दम फिट होता है। शरीर में भरपूर जोश होता है ऐसे व्यक्ति घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। अपने साथी का भरपूर ध्यान रखते हैं। रुपया पैसा की कोई कमी नहीं होती और ऐसे व्यक्ति की बुद्धि भी तेज होती है।
यँहा पर मैने सूर्य और शुक्र के सम्बन्ध में कुछ बातें आप लोगों के साथ शेयर की हैं और उपरोक्त हालात के विषय में नीचे कुछ सावधानियां भी लिख रहा हूँ जिनको अपना कर आपको फायदा जरूर होगा।
एक बात और भी बता दूं । आज मैने आपको उपरोक्त हालात की सावधानियां भी लिख रहा हूँ। जिनसे आपको फायदा जरूर होगा। तो जब आप लाल किताब के उपाय करोगे तो कितना फायदा होगा।
अगर आप की जन्म कुंडली में शुक्र देव सूर्य देव के कारण खराब या बुरे फल दे रहे हैं तो निम्न लिखित सावधानियां अपनाएं :

  • दिन में सम्भोग कभी ना करें।
  • गुड़ का सेवन ना करें।
  • गुड़ गेंहू और ताम्बे का घर पर स्टॉक ना करें।
  • सोने बाले कमरे में साज सज्जा का सामान जरूर रखें।
  • बिस्तर कटा फटा या गन्दा ना हो।
  • बिस्तर पर खाना ना खाएं।
  • सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ने की आदत बनाएं।
  • सुबह जल्दी नहा धो लें।
  • रोज प्रेस किये कपड़े पहने।
  • सूर्य को जल ना दें।
  • लाल रंग के कपड़े ना पहनें।
  • Deo, परफ्यूम, सेंट, इत्र का इस्तेमाल रोज करें।
  • घर में खुशबू का वातावरण बनाने के लिए अगरबत्ती धुप रोज जलाएं।
  • काले रंग की गाय की खूब सेवा करें।
उपरोक्त सावधानियां अपना कर शुक्र देव के सुखों को बड़ाया जा सकता है।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव कार्यालय में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे कार्यालय में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे कार्यालय में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे कार्यालय में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860960309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a033@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव कार्यालय में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

No comments:

Post a Comment